टाइपिस्टों ने की तरक्की की मांग
जालंधर | डीसीदफ्तर इंप्लाइज यूनियन ने स्टेनो टाइपिस्टों को अपग्रेड करके जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पद का स्केल देने की मांग की है। सरकार ने इस बारे में 22 जुलाई को आर्डर भी जारी किए थे। जिला प्रधान राजिंदर कुमार ने कहा कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे स्टाफ को तरक्की दी जानी चाहिए। सरकार को एक मांगपत्र भी यूनियन ने भेजा है। इस मौके पर संदीप कुमार, कमलजीत कल्याण, जसपिंदर सिंह, विजय कुमार, सुरिंदर कौर, अमरदीप कौर और साथी भी उपस्थित थे।