पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैनी ने स्टूडेंट्स की सुरक्षा में लापरवाही का मुद्दा उठाया

सैनी ने स्टूडेंट्स की सुरक्षा में लापरवाही का मुद्दा उठाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडसेफ्टी कमेटी की मीटिंग में वीरवार को स्कूली वाहनों पर सख्ती होने का मुद्दा गरमाया रहा। कमेटी मेंबर्स ने कहा तो पुलिस ही बच्चों को लेकर जा रहे ऑटो काे रोक रही है और ही डीटीओ दफ्तर कार्रवाई कर रहा है। बैठक में जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन गुरचरण सिंह चन्नी भी थे। कमेटी के मेंबर जालंधर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान सुरिंदर सिंह सैनी ने कहा कि स्कूलों में जब छुट्टी होती है तो ट्रैफिक पुलिस वहां मौजूद रहनी चाहिए। स्कूलों के बाहर से ही बच्चों को ऑटो में बैठाने पर रोक लगाएं। अवैध ऑटो बंद करें। चन्नी ने ट्रांसपोर्ट सिस्टम को सेफ बनाने के लिए रोड क्लीयरेंस की बात कही। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर प्रीतम सिंह ने कहा कि जिन टीचरों की ड्यूटी को-ऑर्डिनेशन के लिए लगाई गई है। वे पुलिस के साथ तालमेल रखें। स्टूडेंट्स भी सुरक्षित रहें। उन्होंने ऑटो रिक्शा के अप्रूव्ड स्टैंड की भी नगर निगम के अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा। इस मौके पर डीटीओ आरपी सिंह और एडीसीपी दलबीर सिंह भी थे।