पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेरु पिंड की मेन मार्केट में भरा सीवरेज का पानी

रेरु पिंड की मेन मार्केट में भरा सीवरेज का पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेरुपिंड की मेन मार्केट में नगर निगम के सीवरेज से गंदा पानी सड़कों पर जाता है। इससे दुकानदारी प्रभावित होने के साथ-साथ लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज वार्ड तीन के प्रधान बलवीर चंद तेजी ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से सीवरेज के गंदे पानी के सड़कों पर जाने से वह परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जब शहीद बाबा दीप सिंह नगर की मोटर सीवरेज के पानी को आगे ढकेलने के लिए चलाई जाती है, तो पानी का प्रेशर मेन मार्केट में सीवरेज के टी प्वाइंट के पास तेज होने के चलते गटर का ढक्कन ऊपर उठ पानी सड़क पर आना शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनावों के मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के इलाके में जलसे के समय दस दिन तक मोटर को नहीं चलाया गया था, जिसके कारण सड़कों पर पानी नहीं आया था। अब फिर रोजाना सारा दिन गंदा पानी सड़कों पर खड़ा रहता है।

गंदा पानी खड़ा होने के चलते वहां की दुकानों पर ग्राहक भी नहीं आते है। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के जलते समय जिस तरह उनकी समस्या का हल हो गया था, इसके लिए लोग चाहते है कि हर महीने बादल उनके गांव में जलसा करें, ताकि उनको गंदे पानी की समस्या से जूझना पड़े। परमजीत गोगना, सतपाल सिंह, विक्की, विशाल, जिम्मी और बिट्टू भी मौजूद थे।