पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जालंधर बम ब्लास्ट के आतंकी पोसी को सौंपेगा अमेिरका

जालंधर बम ब्लास्ट के आतंकी पोसी को सौंपेगा अमेिरका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | बसअड्डे में 28 अप्रैल 2006 को एक बस में हुए ब्लास्ट के साजिशकर्ता बलविंदर सिंह पोसी को अमेरिका जल्द ही भारत को सौंप देगा। धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि 23 लोग जख्मी हो गए थे। कमिश्नरेट पुलिस के एडीसीपी जे इलांचेइयन को दिल्ली सीबीआई हेडक्वार्टर भेजा गया है। बलविंदर मूल रूप से होशियारपुर के गढ़शंकर के गांव पोसी का रहने वाला है। उसे भारत लाने की प्रक्रिया एक साल पहले शुरू हुई थी। वह खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के चीफ रंजीत सिंह नीटा से जुड़ा हुआ है। डीसीपी नवीन सिंगला ने इसकी पुष्टि की है।

{पढ़ें| जालंधर भास्कर