पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरदयाल नगर से अगवा बच्चा भोजेवाल में मिला

हरदयाल नगर से अगवा बच्चा भोजेवाल में मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लम्मापिंड सेसटे हरदयाल नगर से 12 दिन पहले अगवा मजदूर के 9 साल के बेटे सन्नी देओल को थाना 8 पुलिस ने वीरवार को बरामद कर लिया। अपहरणकर्ता बच्चे को लेकर पतारा के गांव भोजेवाल के खेतों में बैठा हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हरदयाल नगर के ही नरेश कुमार उर्फ राजू पर अपहरण का केस दर्ज किया गया है। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बच्चा घर वालों के हवाले कर दिया है।

एसीपी नाॅर्थ अमनीत कौंडल और थाना आठ के एसएचओ सुखजीत सिंह ने बताया कि 6 सितंबर को हरदयाल नगर से सन्नी लापता हो गया था। पिता ने नरेश कुमार राजू पर अगवा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने राजू का मोबाइल नंबर ट्रैक पर लगा लिया था। पहले उसकी लोकेशन नंगलशामा आई। मगर नहीं मिला। बुधवार रात से लोकेशन भोजेवाल की रही थी। एएसआई अमरजीत सिंह ने वीरवार सुबह बच्चे को जमींदार के खेतों से बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी को भी पकड़ लिया। राजू ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वह पहले मजदूरी करता था। फिर उसने काम छोड़ दिया। इसी के चलते उसने बच्चे का अपहरण किया। वह बच्चे को टॉफी खिलाने का झांसा देकर ले गया था। वह बच्चे से कोठी में काम करवाना चाहता था और पैसे खुद लेना चाहता था। बच्चे को कई कोठियों में लेकर भी गया। कम उम्र होने के कारण किसी ने रखा नहीं। अब वह उसे भेजना नहीं चाहता था। उसे पता था कि बच्चा घर लौटकर उसका नाम ले देगा। गौर हो कि जब बच्चा लापता हुआ था तो उसके पिता ने राजू पर अगवा का आरोप लगाया था। कुछ दिन तो पुलिस ने बच्चे के पिता की बात पर यकीन नहीं किया था। पुलिस का कहना था कि बच्चा खुद चला गया होगा। कुछ दिन पहले पुलिस मानी और फिर केस को गंभीरता से लिया।

बलदेवनगर में युवक लापता -पेज 8