पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट मोहलत मांग सकता है लोकल बॉडीज

सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट मोहलत मांग सकता है लोकल बॉडीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सॉलिडवेस्टमैनेजमेंट प्रोजेक्ट की ग्रीन ट्रिब्यूनल में सुनवाई 29 सितंबर को होगी। लोकल बॉडीज विभाग ने ये बताना है कि प्रोजेक्ट लागू करने का स्टेटस क्या है। ट्रिब्यूनल से प्रोजेक्ट लागू करने की मोहलत 15 दिसंबर तक ली जा सकती है। इसके लिए ड्राफ्ट तैयार हो रहा है। बार-बार प्रोजेक्ट लागू करने की डैडलाइन बढ़ाने से ट्रिब्यूनल भी सख्त है।

ग्रीन ट्रिब्यूनल को प्रोजेक्ट चालू करने की तैयारी बारे जानकारी देनी है। नकोदर के कारोबारी गौरव जैन की याचिका की सुनवाई के तहत पहले ही ट्रिब्यूनल पहले ही प्रोजेक्ट की स्टेटस रिपोर्ट मांग चुका है।

सूत्रों से पता चला है कि डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई थी। इसमें सहमति बनी है कि दिसंबर तक प्रोजेक्ट लागू किया जाए। जालंधर नगर निगम के कर्मचारियों को भी शांत करने की कोशिश होगी। अफसर 15 दिसंबर तक की मोहलत का ड्राफ्ट तैयार करने में जुटे हैं। ट्रिब्यूनल में जालंधर के साथ ही 29 सितंबर को बठिंडा, पठानकोट और पटियाला सहित तमाम शहरों के कूड़े की दिक्कतों को लेकर मसलों की सुनवाई होगी। पहले 2 सितंबर को स्पेशल सुनवाई जालंधर के लिए रखी थी जिसमें जीरह नहीं हो सकी थी। उक्त तारीख पर सुनवाई तय कर दी गई थी।