पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केएमवी के वुमन स्टडी सेंटर में ओपन हाउस प्रोग्राम

केएमवी के वुमन स्टडी सेंटर में ओपन हाउस प्रोग्राम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केएमवीमेंवुमन सेंटर की ओर से स्त्री सुरक्षा पर इंटरेक्टिव प्रोग्राम ओपन हाउस करवाया। प्रिंसिपल डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि इस इंटरेक्टिव प्रोग्राम का मकसद छात्राओं के लिए अपनी समस्याओं और विचारों को साझा करने के लिए मंच देना था। ऐसे प्रोग्राम छात्राओं के लिए उनके मन में छिपे डर और कुंठाओं को दूसरों के साथ साझा करने और उनका समाधान करने का एक सही और सुरक्षित अवसर प्रदान करने में मदद करते हैं। कार्यक्रम में स्त्री सुरक्षा, आज के समय में स्त्री की स्थिति, लिंग भेद, यौन शोषण, नारी सशक्तीकरण मुद्दे पर बात हुई। डॉ. अतिमा शर्मा ने छात्राओं को कहा कि आज लोगों की मानसिकता को बदलना जरूरी हो गया है। समाज में सही मायने में बदलाव लाने और स्त्री की सुरक्षा के लिए यह जरूरी हो गया है कि पुरुष और स्त्री को समान अवसर मिलें। लड़कियों को अपने मन से ये बातें दूर कर देनी चाहिए कि वे माता-पिता और परिवार का साथ नहीं देगी या वे दहेज की मांग करेंगी या लड़कियां वंश नहीं चला सकेंगी। महिमा शर्मा (बीबीए फोर्थ सेमेस्टर), साक्षी (बीसीए), कंचन वर्मा (एमकॉम सेमेस्टर चौथा), नवरीत (बीकॉम छठा सेमेस्टर), कीर्ति (बीकॉम प्रोफेशनल सेमेस्टर छठा), शीनम (बीकॉम), सुनील (बीएससी बायोटेक), मंजोत, हरजीत कौर, वाणी (एमकॉम फोर्थ सेमेस्टर), विभूति, सिमरन (आनर्ज स्कूल इन इंग्लिश, फोर्थ सेमेस्टर) ने अपने विचार रखे।

प्रिंसिपल डॉ. अतिमा शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रोग्राम से छात्राओं की समस्याएं हल होती हैं।