पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंट सोल्जर में एनआरआई मैरिज सामाजिक सच्चाई और कानून पर सेमिनार

सेंट सोल्जर में एनआरआई मैरिज - सामाजिक सच्चाई और कानून पर सेमिनार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | एनआरआईमैरिज सामाजिक सच्चाई और कानून विशेष पर एक दिवसीय सेमिनार करवाया गया। यह सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज की तरफ से कौंसिल ऑफ हेरिटेज और इंटरनेशनल पीस कैनेडा के सहयोग से करवाया गया। डॉ. शरणजीत सिंह रंधावा रजिस्ट्रार जीएनडीयू अमृतसर, चेयरमैन अनिल चोपड़ा, कौंसिल हेरिटेज प्रेसिडेंट रोशन पाठक मुख्य मेहमान रहे। एमडी डॉ. मनहर अरोड़ा, प्रिंसिपल डॉ. सुभाष शर्मा भी मौजूद थे। मुख्य वक्ताओं के रूप में डॉ. रूपन जगोता जीएनडीयू अमृतसर, प्रो. शोभा गुलाटी सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज , प्रिंसिपल लखबीर सिंह फरीदकोट, डॉ. कमलेश दुग्गल एसोसिएट डीन जीएनडीयू, अमृतपाल सिंह, डॉ. सीएस मरवाहा पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस होशियारपुर, डॉ. मनोज शर्मा , राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी पटियाला ने विचार रखे। डॉ. शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि एनआरआई दूल्हों द्वारा किए जाने वाले फ्रॉड के बारे में समाज को जागरूक करना बहुत जरूरी है। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कहा की विदेशों में सेटल होने के लालच से बचें, पैसे के लालच में आकर विदेश भागें।

मुख्य अतिथि को सम्मानित अनिल चोपड़ा।