पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉ ब्लॉसम स्कूल में स्टूडेंट्स ने हिंदी में सुनाईं कविताएं

लॉ ब्लॉसम स्कूल में स्टूडेंट्स ने हिंदी में सुनाईं कविताएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | लॉब्लॉसम स्कूल के विद्यार्थियों में हिंदी काव्य प्रतियोगिताएं हुई। इसमें बच्चों ने मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी कविताएं सुनाईं। इसमें कोई पेड़ पौधों पर कविताएं सुना रहे था, तो कोई आचरण जिंदगी पर...। प्रतियोगिता में रिषभ, रवनीत का आउटस्टैंडिंग, तरिश, समृद्धि, दिविशा, दिलकश, मनित और एस मलिक, लावण्या, अर्षिका को एप्रिसिएशन दिया गया। प्रिंसिपल वंदना मड़िया ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और सभी का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की एक्टिविटी के माध्यम से ही विद्यार्थी खेल-खेल में शिक्षा से जुड़े रहते हैं। एक्टिविटी के रूप में पाठ्यक्रम को जोड़ने और उन्हें बच्चों द्वारा दोहराने उन्हीं के लिए फायदेमंद होता है। एक्टिविटी बेस्ड सिलेबस विद्यार्थी आसानी से सीख जाते हैं और सदैव उन्हें याद भी रहता है।