पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षेत्रीय भाषाओं को भी अंग्रेजी के बराबर महत्व मिले: बाली

क्षेत्रीय भाषाओं को भी अंग्रेजी के बराबर महत्व मिले: बाली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| दोआबाकॉलेज के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग द्वारा क्षेत्रीय भाषाओं के महत्व पर सेमिनार करवाया गया। पंजाब जागृति मंच के महासचिव सतनाम सिंह माणक और सचिव दीपक बाली बतौर मुख्य वक्ता मौजूद रहे। जर्नलिज्म विभाग की मुखी डॉ. सिमरण सिद्धू भी मौजूद रही। दीपक बाली ने कहा कि सभी वर्गों और स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा की सुविधा मिलनी चाहिए। उच्च शिक्षा के प्रसार में जितना महत्व अंग्रेजी को दिया जाता है उतना क्षेत्रीय भाषाओं को भी मिलना चाहिए ताकि लोगों को उन्हीं की भाषा में शिक्षा मिले।