- Hindi News
- डिप्स करोल बाग में गणित और साइंस प्रतियोगिता
डिप्स करोल बाग में गणित और साइंस प्रतियोगिता
डिप्स करोल बाग में गणित और साइंस प्रतियोगिता
सिटी रिपोर्टर | जालंधर
डिप्सकरोल बाग में इंटरक्लास गणित और साइंस फार्मूला कंपीटिशन का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता डिप्स संस्था के चेयरमैन गुरबचन सिंह के दिशा-निर्देशों में डिप्स करोलबाग की प्रिंसिपल सर्वेश दयोल की अध्यक्षता में करवाई गई। इसका मकसद विद्यार्थियों में गणित और साइंस के प्रति रुचि पैदा करना था। स्कूल में छठी से लेकर दसवीं क्लास तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। गणित फार्मूला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने गणित के मुश्किल सवालों को फार्मूला की सहायता से मिनटों में हल कर दिया। वहीं साइंस थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल भी कर के दिखाया। प्रतियोगिता में पर्ल हाउस ने प्रथम पहला, आइवरी हाउस ने दूसरा और डायमंड हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया।