- Hindi News
- जरूरतमंद बच्चों को खाना और गिफ्ट दे मनाया वेलेंटाइन्स वीक
जरूरतमंद बच्चों को खाना और गिफ्ट दे मनाया वेलेंटाइन्स वीक
सीटीइंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट शाहपुर ने अपनी काॅर्पोरेट सोशल जिम्मेदारी के चलते वेलेंटाइन्स वीक जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया। फूड फॉर नीडी नाम से एक्टिविटी करवाई गई। इसके तहत सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के अर्याना कैफे में बनीं डिशेज, चॉकलेट्स और बिस्किट बच्चों को दिए गए। फंड्स फैकल्टी सदस्यों और स्टूडेंट्स ने दिया। सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के प्रिंसिपल रोहित सरीन ने कहा - हमारा बनाया खाना उन लोगों तक पहुंच पाया, जिनके लिए यह बड़ी बात है। हमारे लिए वेलेंटाइन पर प्यार देने का यही तरीका है। हम स्वादिष्ट खाने के जरिए बच्चों तक अपना प्रेम पहुंचा रहे हैं। सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह ने कहा कि इस प्रोमिस-डे पर हमने अपने स्टूडेंट्स को सुविधाएं और नई-नई अकादमिक संभावनाएं उपलब्ध करवाने का प्रोमिस भी किया है, जिसे हम पूरा करेंगे।