पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिसंबर 14 तक पीएनबी की 504 बैंक शाखाएं पंजाब में खोली गईं

दिसंबर-14 तक पीएनबी की 504 बैंक शाखाएं पंजाब में खोली गईं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर। पंजाबनेशनल बैंक की ओर से राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति पंजाब की 131 वीं बैठक चंडीगढ़ में हुई जिसमें वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। पीएनबी के सीईओ एंड एमडी गौरी शंकर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विभिन्न वाणिज्यिक बैंकों तथा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों द्वारा जनवरी से दिसंबर 2014 के बीच 504 नई शाखाएं राज्यभर में खोली गई हैं इन शाखाओं के खुलने से राज्य में बैंक शाखाओं की संख्या 5119 से बढ़कर 5623 हो गई है।

अब पंजाब का कोई भी ब्लॉक बैंक रहित ब्लॉक नहीं है वर्ष 2014 की अंतिम तिमाही में विभिन्न बैंकों द्वारा राज्य में 151 नए ए.टी.एम. लगाए गए हैं जिससे पंजाब में ए.टी.एम की संख्या बढ़कर है

पंजाब में बैंकों की कुल जमाराशियां समीक्षा अवधि के दौरान 32099 करोड़ रु. की बढ़ोतरी के साथ 254180 करोड़ रु. तक पहुंच गई हैं। इस प्रकार समीक्षा अवधि के दौरान जमा राशियों में कुल 14.45 फीसदी की वृद्धि हुई है दिसंबर 2014 की अवधि में कुल एडवांस 17103 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ बढ़कर 195014 करोड़ रुपए तक पहुंच गए हैं

चंडीगढ़ में पीएनबी की राज्यस्तरीय बैंकर्स मीट के दौरान उच्चािधकारी