- Hindi News
- Spvbeowldh.yahoo.in पर कर सकेंगे कंप्लेंट
spvbeowldh.yahoo.in पर कर सकेंगे कंप्लेंट
लुधियाना | सरकारीदफ्तरों में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने पंजाब में पहले आर्थिक अपराध शाखा विजिलेंस ब्यूरो थाने की शुरूआत की है।
इस पुलिस स्टेशन में सरकारी ग्रांटों, सरकारी ठेकों में घपलेबाजी सरकारी खजानों में हेराफेरी करने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जाएगी। कोई भी व्यक्ति विभाग की वेबसाइट spvbeowldh@yahoo.in पर ऑनलाइन और टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 पर भी शिकायत कर सकता है। एसएसपी संदीप गोयल को इस थाने का इंचार्ज लगाया गया है, जो पूरे राज्य में इस थाने से संबंधित कामकाज देखेंगे। आईजी विजिलेंस पंजाब बी.चंद्रशेखर ने इस नए पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया। आईजी विजिलेंस ने बताया कि सरकारी विभागों के कार्यों में पारदर्शिता लाने भ्रष्टाचार पर काबू पाने के लिए इस पुलिस स्टेशन की शुरुआत की गई है। पहले से ही जालंधर, पटियाला चंडीगढ़ में चल रहे पुलिस स्टेशन भी इसके तीन यूनिट के तौर पर ही काम करेंगे।