- Hindi News
- अध्यापकों को तिलक लगा मात्र पितृ पूजन दिवस मनाया
अध्यापकों को तिलक लगा मात्र-पितृ पूजन दिवस मनाया
शिष्योंने अध्यापकों की आरती, पूजन तिलक लगा आशीर्वाद लिया। भारतीय संस्कृति का यह दृश्य त्यागमूर्ति विश्वनाथ आचार्य विद्या मंदिर में दिखा। जहां संत आसाराम बापू आश्रम की तरफ से माता-पिता पूजन दिवस मनाया गया था।
इस दिवस के माध्यम से विदेशी कल्चर वेलेंटाइन डे नहीं मातृ-पितृ पूजन दिवस के माध्यम से मां-बापा को भूलन नहीं चाहिए का संदेश दिया। इसमें आश्रम के सदस्यों की तरफ से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, गुरु-शिष्य के रिश्ते की महत्ता के साथ-साथ माता-पिता पूजन की महत्ता बताई गई। सबसे पहले विद्यार्थियों ने अध्यापकों को स्वच्छ ऊंचे आसन पर बिठाया, माथे पर कुमकुम का तिलक लगाया, सिर पर पुष्प अक्षत रखे, पुष्पमालाएं पहनाई, सात परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया और आरती की। यहां बाल संस्कार के सदस्य भी थे।
अध्यापकों को तिलक लगाकर पूजन करते विश्वनाथ आचार्य विद्या मंदिर के छात्र।