पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रहित में सिद्धांतों की लड़ाई जरूरी : शर्मा

राष्ट्रहित में सिद्धांतों की लड़ाई जरूरी : शर्मा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | भारतीयजनता पार्टी कला संस्कृति प्रकोष्ठ जालंधर शहरी ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय का बलिदान दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति का गीत बलिदान कहिलादां है देश ते मरना धर्म ते मरना गाकर किया। इसमें पंजाब प्रकोष्ठ कनवीनर किशन लाल शर्मा ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को मुगल सराय स्टेशन पर देश विरोधी ताकतों ने शहीद किया था। उनका सपना हर गरीब को रोटी, कपड़ा, मकान मिलने का था। हमें उनके बताए मार्ग पर चल कर सिद्धांतों की लड़ाई लड़नी चाहिए। युवा भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन ने कहा कि पंडित जी ने स्वच्छ राजनीति और निस्वार्थ भावना से कार्य कर समाज को नई दिशा प्रधान की। जिला कन्वीनर अजमेर सिंह बादल ने समाज के लिए कार्य करने वाले लोगों को याद रखने उनके बताए मार्ग पर चलना का प्रण लिया। यहां गुरमीत सिंह औलख, तजिन्द्र सिंह, तेजा संजीव सांगर, अमृतपाल सिंह, गुरमीत सिंह, अमन कालिया, भरत शर्मा, मोहित शर्मा, तरुण कुमार, नरेश शर्मा, कमल अरोड़ा, रोहित अरोड़ा, जतिन्द्र सिंह, करण भल्ला, रविन्द्र सिंह, बीरबल शर्मा भी थे।