- Hindi News
- जय मां सेवक संघ ने करवाई बाला जी की चौंकी
जय मां सेवक संघ ने करवाई बाला जी की चौंकी
जयमांसेवक संघ पीर बोदला बाजार ने सेंट्रल टाउन के सत्यपाल गुंबर के निवास स्थान पर श्री बालाजी की चौकी की गई। जय मां सेवक संघ के रमन अरोड़ा ने श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्री मेहंदीपुर बाला जी सरकार का चांदी एवं सोने से जड़ित दरबार भक्तों के दर्शनों के लिए लाया गया। भजन गायक राजू मौर्या एंड पार्टी ने श्री मेहंदीपुर बाला जी के भजन गाए। यहां डिप्टी मेयर अरविंदर कौर ओबराय, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजिंदर बेरी, सीनियर अकाली नेता कुलदीप सिंह ओबराय, जिला कांग्रेस कमेटी वार्ड नंबर 49 के प्रधान रविंदर बांसल, पार्षद उमा बेरी विशेष अतिथि थे।
संघ के प्रधान नरवीर सिंह, राकेश, सुरेश अरोड़ा, सुभाष गुप्ता, दर्शन लाल, महिंदर पाल, अजय तोखी, सोनू चड्डा, नन्नू, अवनीश अरोड़ा, सुखविंदर बग्गा, सरोज बाला, गीता अरोड़ा, अमित गुंबर, आंचल गुंबर, महेश गुंबर, हरीश नारंग, प्रिंस नारंग, मोनिका गुंबर, माही गुंबर, वंशिका गुंबर, रिधिमा गुंबर, समाय्यरा गुंबर, बनिया गुंबर, पूजा मदान, खरैती लाल, संजय बत्रा, ललित आनंद, अमनदीप कौर, कुलदीप कौर, रोहित खन्ना, पप्पी मदान, जतिंदर बबलू थे।
बाला जी की चौंकी में भजन गायक राजू मौर्या एंड पार्टी ने श्री मेहंदीपुर बाला जी के भजन गाए।