- Hindi News
- गोपाल नगर से निकाली महाशिवरात्रि की प्रभातफेरी
गोपाल नगर से निकाली महाशिवरात्रि की प्रभातफेरी
महाशिवरात्रिकी16 फरवरी को निकलने वाली शोभायात्रा का निमंत्रण देने के लिए बुधवार को पांचवीं प्रभातफेरी आश्रम भक्ति भवन मानव सेवा सोसायटी गोपाल नगर से निकाली गई। प्रधान हेमराज कुमार ने जोत जलाकर प्रभातफेरी का आगाज किया। प्रभातफेरी गोपाल नगर, वर्कशाप चौक, न्यू गोपाल नगर आस-पास की परिक्रमा कर संपन्न हुई। श्री देवी तालाब मंदिर महिला संकीर्तन मंडली की सीमा गलहोत्रा, भक्ति भवन की ज्योति घई, सुरिंदर सचदेवा ने गुणगान किया।
यहां उत्सव कमेटी के भरत बब्बर, सुरिंदर सचदेवा, सीमा गलहोत्रा, लेखक रमेश शौंकी, मनमोहन ठुकराल, राजिंदर कुमार, युवा भाजपा नेता आशु घई, श्याम सुंदर, कृष्णा अनेजा, दीपक कुमार, राकेश कुमार शर्मा, विजय कटारिया, भरत कटारिया, विजय कुमार, पीएस भाटिया, गुलशन अरोड़ा, सोमनाथ कुमार, पप्पू प्रधान, ज्योति घई, सुरिंदर कुमार, बलदेव सिंह, राम शाह, दलीप कुमार, रोमी कक्कड़, विजय कुमार, तिलक राज, गिरधारी लाल, सोनू, राजू, नूरी, महिंदर पाल, कमलजोत, बंटी भी थे।
प्रभातफेरी मानव सेवा सोसायटी गोपाल नगर से निकाली गई।