पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मजहब पर टिप्पणी कर सांप्रदायिकता फैलाने वालों की सदस्यता रद हो : आजाद

मजहब पर टिप्पणी कर सांप्रदायिकता फैलाने वालों की सदस्यता रद हो : आजाद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | पंजाबमुस्लिम फ्रंट के प्रधान मोहम्मद कलीम आजाद ने कहा कि जहर और नफरत की बातें कर देश की अमन शांति में खतरा बनने वालों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। उन्होंने सांसद योगी आदित्यनाथ के हर मस्जिद में मूर्तियां लगाने के बयान को नफरत फैलाने वाला बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री से उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की। साथ ही यह भी कहा है कि ऐसे लोग जिस किसी भी पार्टी से ताल्लुक रखते हों उन्हें पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए। इससे पार्टी की छवि के साथ-साथ देश का माहौल भी खराब होता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की जीत एक आदमी की जीत है। ऐसे इंसान से सीखने की जरूरत है। वो बिना किसी मजहब की बात किए देश को बदलने की बात करते हैं।