- Hindi News
- दैनिक जीवन शैली में योग और प्राणायाम को करें शामिल
दैनिक जीवन शैली में योग और प्राणायाम को करें शामिल
महिलापतंजलियोग समिति की ओर से बाबा बालक नाथ मंदिर गांधी मंडप सुक्का तालाब में चलाया नौ दिवसीय योग शिविर संपन्न हो गया। अंतिम दिन जिला प्रभारी सीमा शिंगारी ने योग साधकों को स्वस्थ, समृद्ध संस्कारवान भारत के निर्माण के लिए दैनिक जीवन शैली में योग प्राणायाम को शामिल करने को कहा।
इससे शारीरिक, मानसिक आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है। शिविर में राष्ट्र निर्माण के लिए स्वदेशी आयुर्वेद को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। यहां श्रेष्ठा बस्सी, कविता जैरथ, मंजू कंवर, पम्मी, किरण, शिवानी शर्मा माैजूद थीं।