पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी कॉलेज ने रेडबुल कैंपस क्रिकेट टूर्नामेंट का सिटी क्वालीफाई मैच जीता

डीएवी कॉलेज ने रेडबुल कैंपस क्रिकेट टूर्नामेंट का सिटी क्वालीफाई मैच जीता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| डीएवीकॉलेज ने रेड बुल कैम्पस क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-4 में सिटी क्वालीफायर का खताब जीत लिया। इस टूर्नामेंट के फाइनल में डीएवी कॉलेज ने दोआबा कॉलेज को 6 विकेट से हराया। प्रतियोगिता में चार कॉलेजों ने हिस्सा लिया जिसमें दोआबा कॉलेज, ट्रिनिटी कॉलेज, सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन और डीएवी कॉलेज शामिल हैं। मंगलवार हुए सेमीफाइनल में डीएवी कॉलेज और दोआबा कॉलेज ने अपने मैच जीते थे। बुधवार के मैच में डीएवी कॉलेज ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। अंत में डीएवी ने 6 विकेटों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ डीएवी कॉलेज ने रेडबुल के मुख्य टूर्नामेंट के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। डीएवी के तरूण सरीन को मैन ऑफ मैच का खिताब दिया गया