- Hindi News
- ओबीसी पोस्ट मैट्रिक ग्रांट मिलने की बात सरकार तक पहुंचाएंगे गाबड़िया: चन्नी
ओबीसी पोस्ट मैट्रिक ग्रांट मिलने की बात सरकार तक पहुंचाएंगे गाबड़िया: चन्नी
बुधवारकोदेशभगत यादगार हॉल में पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले पोस्ट मैट्रिक स्टूडेंट्स स्कॉलरशिप पाने वाले सीटी ग्रुप के ओबीसी स्टूडेंट्स इकट्ठा हुए। मामले को सुलझाने के लिए स्टूडेंट्स और सीटी ग्रुप मैनेजमेंट के बीच बातचीत का जरिया बने अकाली दल जालंधर के प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी। उन्होंने स्टूडेंट्स और सीटी ग्रुप की मैनेजमेंट से थोड़े दिन इंतजार करने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि शिरोमणि अकाली दल के बीसी विंग देख रहे पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया से उन्होंने बात कर ली है कि वह सरकार तक इन बच्चों की आवाज पहुंचाएं ताकि इनकी पढ़ाई का कोई नुकसान हो।
चन्नी ने कहा कि गाबड़िया ने आश्वासन दिया है कि वह सीएम बादल तक स्टूडेंट्स की बात जरूर पहुंचाएंगे। ताकि सेंटर से पैसा रिलीज करवाया जा सके। सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह ने बताया कि अकाली दल के प्रधान ने उन्हें कुछ दिन इंतजार करने के लिए कहा है कि वह जल्द ही पंजाब सरकार से बात कर सेंटर से ओबीसी कोटे के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप रिलीज करवाने के लिए कहेंगे। तब तक स्टूडेंट्स को एग्जाम में बैठने देने दिया जाएगा और उनकी पढ़ाई का कोई नुकसान नहीं होगा, ही स्टूडेंट्स से फीस मांगी जाएगी।
सीटी ग्रुप चेयरमैन चन्नी ने कहा कि हम इंतजार करने के लिए राजी हैं। अगर कुछ दिन में सरकार की ओर से ओबीसी पोस्ट मैट्रिक के पैसे रिलीज हो जाते हैं तो इससे अच्छी बात क्या है। हम भी नहीं चाहते कि स्टूडेंट्स की पढ़ाई का नुकसान हो। मालूम हो कि मंगलवार को सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के ओबीसी स्टूडेंट्स को फीस जमा करवाने पर मंगलवार को हाउस टेस्ट देने को रोक दिया गया था। सीटी ग्रुप का तर्क था कि पंजाब सरकार की गाइडलाइन्स हैं कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप मामले में ओबीसी स्टूडेंट्स से कॉलेज पहले फीस ले सकता है, बाद में सरकार वो भुगतान करेगी। कैंपस में प्रदर्शन भी हुआ। बुधवार को देशभगत यादगार हॉल में मीटिंग भी हुई।
मीटिंग में पंजाब स्टूडेंट जालंधर यूनियन के प्रधान मंगलजीत पंडोरी ने कहा कि अगर स्टूडेंट्स के अलावा बाकी पोस्ट मैट्रिक वाले स्टूडेंट्स पर कॉलेजों का दबाव नहीं हटवाया और समस्या का हल नहीं निकाला गया तो स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में प्रदर्शन करेंगे। वहीं स्टूडेंट्स ने यह आरोप भी लगाए कि हमें पहले दिन इन गाइडलाइन्स के बारे में क्यों नहीं बताया गया।
देशभगत यादगार हॉल मे स्कॉलरशिप को लेकर हुई मीटिंग में स्टूडेंट्स ने कहा कि उन्हें पेपर नहीं देने दिया गया था।