स्कूल में पंखे और बच्चों को स्टेशनरी दी
जालंधर। सरकारीप्राइमरी स्कूल मॉडल हाउस में पूर्व एनआरआई छात्र तरुण कुमार और प|ी नीलम कुमारी ने स्व. दादा दयाल चंद की याद में पांच पंखे और स्टेशनरी दी। मुख्यातिथि भगवान परशुराम ब्राह्मण सभा मॉडल हाउस के प्रधान रामप्रकाश शर्मा थे। सेंटर हेड टीचर कुलवंत सिंह, शहरी विकास कमेटी चेयरमैन मीना कुमारी, विद्या देवी, जसविंदर कुमार मौजूद थे।