- Hindi News
- नेशनल चैंपियन वेट लिफ्टर सुब्रता दत्ता का एनआरआई सभा ने किया सम्मान
नेशनल चैंपियन वेट लिफ्टर सुब्रता दत्ता का एनआरआई सभा ने किया सम्मान
जालंधर। एनआरआईसभा पंजाब की आेर से एनआरआई भवन में पावर लिफटिंग और वेट लिफटिंग के नेशनल विनर सुब्रता दत्ता काे सम्मानित किया गया। सुब्रता इसी साल होने वाली नेशनल पावर लिफटिंग चैंपियनशिप और फेडरेशन कप की तैयारियों के लिए पंजाब आए हुए हैं। वे सट्रांग मैन ऑफ इंडिया खिताब और तीन बार अर्जून अवार्ड पा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पावरलिफटिंग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप कपूरथला के गांव खस्सण में होगी। मकसद युवाओं में खेलों के प्रति रूचि बढ़ाना है। एनआरआई सभा के प्रधान जसवीर सिंह गिल ने सोविनर और खस्सण गांव के सरपंच डॉ. एनएस कंग ने उन्हें किरपान भेंट की।