शो एंड टेल कंपीटिशन में युग चोपड़ा विनर
जालंधर। एमजीएनआदर्श नगर के रेनबो विंग में शो एंड टेल कंपीटिशन करवाया गया। इसमें यूकेजी के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने चीजों को दिखाकर उनके बारे में बताया। उन्होंने घड़ी, पिगी बैंक, विमेन एजुकेशन आदि के बारे में बताया। इसमें युग चोपड़ा, लवमीत सिंह, आनंदिका, ब्रम्हातेज सिंह और समायरा विजेता रहे। विंग इंचार्ज दीप्ति कौशल ने विनर्स को सम्मानित किया।