- Hindi News
- घर में ही घात लगाकर बैठे थे चार लुटेरे, महिला की दिलेरी से नहीं दे पाए घटना को अंजाम
घर में ही घात लगाकर बैठे थे चार लुटेरे, महिला की दिलेरी से नहीं दे पाए घटना को अंजाम
parvesh727@twitter.com
शहरके पॉश एरिया छोटी बारादरी पार्ट-1 में इन दिनों लोग दहशत में हैं। 6 फरवरी की शाम 7.30 बजे फोकल प्वाइंट के इंडस्ट्रियलिस्ट के घर चार लुटेरे घुस गए। इंडस्ट्रियलिस्ट राजीव मित्तल की प|ी गुंजन की दिलेरी और चौकसी ने लूट की वारदात को नाकाम कर दिया। जबरन अंदर घुसने की कोशिश कर रहे लुटेरों से भी 10 मिनट तक लोहा लेती रही। लुटेरों की जोरआजमाइश के बावजूद वह अंदर से दरवाजा बंद करने में सफल रही और मदद के लिए चिल्लाई। चिल्लाने के बाद भागे लुटेरो दो मिनट बाद फिर लौटे और उनके घर की डोर बैल बजाने लगे। चौकस गुंजन ने सीधा दरवाजा खोलने की बजाए पड़ोसी को फोन कर उनको घटना की जानकारी दी। पड़ोसी ने बताया कि बाहर चार लोग चादर ओड़े खड़े हैं। लोग जब घर से निकले तो लुटेरे भाग गए। बात यहीं खत्म नहीं हुई। वहां से नाकामी हाथ लगाने के ठीक सात घंटे बाद रात ढाई बजे मित्तल की कोठी की बैकसाइड पर लगती घई ट्रैवल के मालिक की कोठी में लुटेरों ने घुसने की कोशिश की, लेकिन दीवार नहीं फांद पाए। घई परिवार का कहना है कि उनके घर पर एक साल में तीन बार चोरी हो चुकी है और यह चौथी घटना है। अब थाना सात की पुलिस कोठियों के बाहर लगे सीसीटीवी की फुजेट खंगालने पहुंची है।
कोठी नंबर-98 में रहने वाले ब्यासा कैटल फीड के नाम से मशहूर इंडस्ट्रिलिस्ट राजीव मित्तल बताते हैं कि अकसर वह सात बजे तक घर जाते हैं, लेकिन 6 फरवरी को घर आते कुछ लेट हो गए। उनकी प|ी गुंजन, मां पार्वती और बेटा तारुष भी शॉपिंग करने गए थे। वह भी साढ़े सात बजे घर लौटे। बेटा अंदर पढ़ने लगा और मां पूजा करने चली गई। गुंजन डियोड़ी की लाइटें जलाने के लिए बाहर निकली। इससे पहले कि वह पूरा दरवाजा खोलती, उसने दरवाजे के साथ बनी कांच की खिड़की से देखा कि सामने लॉन में चार लोग बैठे हुए हैं। उन्हें देख वह जैसे ही दरवाजा बंद करने लगी तो युवक उसकी तरफ भागे। इससे पहले कि लुटेरे दरबाजा खोल पाते गुंजन ने दरबाजे की चिटकनी लगा दी। लुटेरे बंद दरवाजे को खुलवाने के लिए धक्के लगाते रहे। लुटेरों का मुकाबला करने वाली गुंजन कहती हैं- कुछ दिन से पार्क की लाइटें भी खराब हैं। सोचा घर की डियोड़ी की लाइटें ही जला दूं। वह बताती हैं कि लुटेरे अपने साथ गोभी, 2 किलो कीनू और एक हथौड़ी साथ लाए थे, जो वहीं छोड़ गए। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया है। वहीं अग्रवाल यूथ विंग ने गुंजन को सम्मानित करने का फैसला किया है।
घई ट्रैवल के मालिक कुलवंत राय की प|ी सविता घई (62) ने बताया कि उनके घर में चोर चार बार वारदात कर चुके हैं। तीन बार वह कुछ कुछ चुरा ले जाने में सफल भी रहे हैं। इस बार भी घर में घुसने की कोशिश करते रहे, लेकिन दीवार फांद नहीं पाए। सविता कहती हैं कि मेरे बेटे भरत घई ने इन चोरों को रात ढाई बजे दीवार फांदने की कोशिश करते देख भी लिया था। सविता बताती हैं- चारों बार चोरी की वारदात उनके घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। अब वह बेहद डर गई हैं। चोर पहली बार टूटी चुरा ले गए थे। फिर 20 हजार रुपए की कीमत की साइकिल चुरा ले गए। उस समय तो चोर उनके घर के शीशे में अपने बाल भी सांवरते कैमरे में नजर आते हैं। पिछले महीने 30 जनवरी को भी चोर उनके घर में आए। कैमरे का मुंह मोड़ दिया। उनके घर से नाइकी के शूज चुरा ले गए थे।
दरवाजा लगाया : लुटेरोंने फिर बेल बजाई। महिला ने लुटेरे भांपकर दरवाजा नहीं खोला।
दरवाजे के पास घूमते रहे : लुटेरे15 मिनट तक दरवाजा खुलवाने के लिए घूमते रहे।
गली-गली में लगे कैमरे : चोरीकी घटनाओं के कारण हर मोड़ पर सीसीटीवी लगे हैं।
हेयर स्टाइल संवारा: भरतघई के बेटे अर्जुन घई ने बताया कि चोर ने अपने बाल भी संवारे
सीसीटीवी घुमाया: सीसीटीलगा उसका मुंह घुमा दिया। फिर पड़ोस के घर में घुस गए।
लॉन में बैठे रहे : इंडस्ट्रियलिस्टमित्तल ने बताया कि चोर लॉन में छिप गए। शराब पी।
तीन दिन बाद पुलिस ने शुरू की जांच
घरके मालिक ने चार चोरियों में से तीन चोरियों की कंप्लेट ही पुलिस को नहीं की। पुलिस ने भी 6 फरवरी को हुई घटना की जांच तीन दिन बाद आज शुरू की है। थाना सात के एएसआई आज सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करने पहुंचे।