- Hindi News
- अहमदाबाद जम्मूतवी का पावर फेल, 1 घंटे देरी से हुई रवाना
अहमदाबाद-जम्मूतवी का पावर फेल, 1 घंटे देरी से हुई रवाना
जालंधर/कपूरथला | अहमदाबाद-जम्मूतवीएक्सप्रेस की पावर कपूरथला में फेल हो गई। इस कारण यात्री एक घंटे तक परेशान रहे। पूर्ण सिंह, चमन लाल, प्यारा लाल, नवीन, नेहरू राम, जय प्रकाश, विकास प्रभ दयाल ने बताया कि ट्रेन पहले ही 40 मिनट लेट चल रही है। स्टेशन मास्टर होरी लाल ने बताया कि ट्रेन ड्राइवर बलविंद्र सिंह ने सूचना दी कि इंजन की पावर खराब हो गई है। इस कारण ट्रेन आगे नहीं जा सकती। उन्होंने बताया कि माल गाड़ी का इंजन लगाकर ट्रेन को जम्मू के लिए भेजा गया।