- Hindi News
- कोर्ट कांप्लेक्स में हवालाती को सामान देने आया युवक काबू
कोर्ट कांप्लेक्स में हवालाती को सामान देने आया युवक काबू
जालंधर | कोर्टकांप्लेक्स में हवालाती को सामान देने आए संदिग्ध युवक को पुलिस ने काबू किया है। युवक कोर्ट में तैनात सुरक्षा दस्ते को देख भागने की कोशिश कर रहा था। कोर्ट कांप्लेक्स में सुबह एक युवक सुरक्षा दस्ते को देख भागने लग गया। दस्ते ने पीछा करके युवक को काबू कर लिया। पुलिस को आशंका है कि युवक किसी हवालाती को मिलने के लिए आया हुआ था और मौका मिलते ही वह हवालाती को कोई सामान देना चाहता था। मामले को लेकर पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।