- Hindi News
- प्रॉपर्टी टैक्स : 14 दिन में निगम को आया 71.62 लाख रुपए रेवेन्यू
प्रॉपर्टी टैक्स : 14 दिन में निगम को आया 71.62 लाख रुपए रेवेन्यू
जालंधर | साल2013-14 के प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर निगम द्वारा की गई सख्ती का असर दिख रहा है। 14 दिन के भीतर 3452 लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा चुके हैं। इससे निगम को 71.62 लाख का रेवेन्यू चुका है। 27 जनवरी को टैक्स की तारीख आने के बाद मेयर सुनील ज्योति और निगम कमिश्नर गुरप्रीत सिंह खैहरा ने साफ कहा था कि अगर टैक्स जमा करवाया तो बिल्डिंग सील कर दी जाएगी। इसी के चलते रोजाना 400 से ज्यादा लोग टैक्स जमा करवाने रहे हैं। सोमवार को भी 602 लोगों ने टैक्स जमा करवाया। इससे 8.45 लाख रुपए रेवेन्यू आया।