पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाठीमार मोहल्ले में ससुरालियों ने खर्चे को लेकर दामाद को पीटा

लाठीमार मोहल्ले में ससुरालियों ने खर्चे को लेकर दामाद को पीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | लाठीमारमोहल्ले में ससुरालियों ने दामाद को पीटकर घर का सामान चोरी कर लिया। सिविल अस्पताल में भर्ती टैक्सी चालक गुरमेल सिंह पुत्र पूर्व चंद ने बताया कि चार साल पहले उसका दसूहा की लड़की के साथ विवाह हुआ था। शादी के बाद से ही प|ी के साथ खर्चे को लेकर झगड़ा रहता था। रविवार को उसके ससुराली जालंधर शादी में आए हुए थे। तब उसकी ससुरालियों के साथ बहस हो गई थी। गुरमेल ने कहा कि सोमवार सुबह ससुरालियों ने आकर उसको पीट दिया और उसके घर का सामान और प|ी को साथ ले गए।