- Hindi News
- वेतन नहीं मिलने पर एटीएम गार्ड्स ने किया लेबर कमिश्नर दफ्तर में प्रदर्शन
वेतन नहीं मिलने पर एटीएम गार्ड्स ने किया लेबर कमिश्नर दफ्तर में प्रदर्शन
जालंधर | वेतनमिलने पर एक सिक्योरिटी कंपनी के खिलाफ एटीएम गार्ड्स ने लेबर कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। मुलाजिमों ने बताया कि सिक्योरिटी कंपनी की ओर से काम करवाया जाता है लेकिन वेतन नहीं दिया जा रहा। ड्यूटी भी आठ घंटे से अधिक ली जा रही है। वेतन बढ़ाने की मांग करते हैं तो उन्हें बिना नोटिस बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। मुलाजिमों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना नोटिस दिए निकाले मुलाजिमों को बहाल करवाया जाए। बाकी मांगें भी जल्दी पूरी करवाई जाएं। यहां राजन जस्सल, गुरप्रीत कुमार, ओम प्रकाश, रमेश, विजय कुमार, सतपाल, धर्मपाल, अमरजीत सिंह, हरबंश सिंह, रामदेव, अरविंदर और गुलशन भी थे।