- Hindi News
- 21 अप्रैल 2012 : बर्थडे पार्टी के बाद निकी पर हुआ था हमला
21 अप्रैल 2012 : बर्थडे पार्टी के बाद निकी पर हुआ था हमला
पूरे हवाई सफर में रोता रहा जसकरण कोर्ट में बोला - मैंने हमला नहीं किया
सिडनी में डाॅक्टर प|ी संग रह रहा जस्सा पीआर एप्लीकेशन से फंसा
कड़ी सुरक्षा में दिल्ली से लेकर अाए
sandeep.sahi@dbcorp.in
बुरुंडीकेेएलपीयू स्टूडेंट यानिक निकी केस के आठवें आरोपी जसकरन सिंह कलसी उर्फ जस्सा को पुलिस ऑस्ट्रेलिया से जालंधर ले आई है। जस्सा झगड़े के अगले दिन ऑस्ट्रेलिया चला गया था। वहां कुछ महीने बाद ही सिडनी की एक ऑस्ट्रेलियन डॉक्टर से उसने शादी कर ली थी। डॉक्टर के साथ उसका काफी पहले से अफेयर चल रहा था। मैरिज बेस पर ही उसने ऑस्ट्रेलिया की परमानेंट रेजिडेंटशिप (पीआर) एप्लाई की। डाॅक्यूमेंट एंबेसी पहुंचे, तो वह पकड़ा गया। क्योंकि एंबेसी के पास जालंधर पुिलस ने पहले से जस्सा की सूचना भेज रखी थी। नाम, डेट ऑफ बर्थ सेम होने की वजह से वह पकड़ा गया। एंबेसी ने एक अिधकारी उसके बताए एड्रेस पर भेजा और वह पकड़ा गया। उसने कई सालों से ऑस्ट्रेलिया में रिहाइश नहीं बदली थी।
जस्सा को लेकर सोमवार रात 9.25 पर एडीसीपी बलजीत सिंह ढिल्लों की टीम मलेशिया एयरलाइन से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। टीम में एसएचओ हरदयाल सिंह भी थे। टर्मिनल-3 से उसे हिरासत में लेकर पुलिस पार्टी शहर पहुंची। दोपहर बाद कोर्ट में पेश कियाा, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
करवाईथी टिकट एक्सटेंड: अर्बनइस्टेट की ईशरपुरी कालोनी निवासी जसविंदर सिंह के दो बेटे हैं, जिनमें जसकरन बड़ा है। जसविंदर सिंह की पहले बस स्टैंड के पास फिएट एंबेसडर की वर्कशॉप थी। बंद करके उन्होंने गोराया में कारखाना लगाया और अब कपड़ा दुकान है। 2008 में उन्होंने जसकरन को ऑस्ट्रेलिया भेज दिया। जस्सा के मुताबिक वह वहां बड़े स्टोर से चार हजार डॉलर महीने कमा लेता था। वहां उसकी मुलाकात ऑस्ट्रेलिया मूल की युवती से हुई। मुलाकात प्यार में बदल गई। युवती डॉक्टर बन गई। 2012 में पहली बार जस्सा परिवार से मिलने जालंधर आया था। उसने फरवरी में वापस लौटना था, लेकिन दोस्तों के कहने पर ही डेढ़ महीने के लिए टिकट एक्सटेंड करवा दी। 21 अप्रैल को उसने दोस्तों को पार्टी दी थी। यानिक पर हमले के अगले दिन की फ्लाइट थी। वहां कुछ महीने बाद उसने शादी कर ली।
रोमीऔर रणताज की तलाश, बुरुंडी से नहीं आई रिपोर्ट - पढ़ें पेज 8
इंटरपोल की मदद से पकड़ा
कमिश्नरेटपुलिस ने 24 अक्टूबर, 2013 को ज