पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाटिया की शिकायत पर निगम ने दिया 88 लाख के पैचवर्क का हिसाब

भाटिया की शिकायत पर निगम ने दिया 88 लाख के पैचवर्क का हिसाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीनियरडिप्टीमेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने तो नगर निगम पर 13 करोड़ रुपए के पैचवर्क में गोलमाल की शिकायत पंजाब पुलिस की विजिलेंस ब्रांच को दी थी। लेकिन अफसरों का दावा है कि पैचवर्क केवल 88 लाख रुपए का है। हिसाब विजिलेंस को दे दिया है। भाटिया मंगलवार विजिलेंस के पास बयान रिकार्ड कराने नहीं गए। उन्होंने कहा- आटा-दाल स्कीम को लेकर संगत दर्शन में व्यस्त हूं। कुछ दस्तावेज तैयार करने हैं।

कुछ दिन पहले सड़कों की क्वालिटी घटिया होने का मसला उछलते ही कुछ अलमारियों के ताले टूटे थे। अब तक पता नहीं चला कि कौन सी फाइलें गायब हैं। पैचवर्क का भी पूरा रिकार्ड विजिलेंस को नहीं दिया गया है। विजिलेंस के डीएसपी गुरमीत सिंह ने कहा कि 88 लाख रुपए का रिकार्ड ही मिला है। भाटिया ने लोकलबॉडी की विजिलेंस को भी शिकायत की थी। कुल तेरह करोड़ के काम कराने में क्वालिटी मेनटेन करने और पैसे को खुर्दबुर्द करने के आरोप हैं। कांग्रेस पार्षद देस राज जस्सल, विपत्र के नेता जगदीश राजा ने भी पैचवर्क की क्वालिटी घटिया होने की बात कही थी।

} आरोप - 13 करोड़ के पैचवर्क घोटाले का

} नीले कार्ड बांटने में बिजी सी. डिप्टी मेयर बयान देने नहीं गए