पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी ने मांगी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप पर रिपोर्ट

डीसी ने मांगी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप पर रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एससीऔर एसटी मामलों पर विजिलेंस और मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक मंगलवार को डीसी कमल किशोर यादव की प्रधानगी में हुई। इसमें डीसीपी नवीन सिंगला, डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी अंग्रेज सिंह रंधावा, डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर ऑफिसर रजिंदर सिंह, तहसील वेलफेयर ऑफिसर रणबीर सिंह और जगमोहन सिंह, बीडीपीओ गुरदर्शन कौंडल, प्रिंसिपल नीलम कुमारी, प्रभदयाल और सुरजीत बिट्‌टा शामिल हुए। उन्होंने एससी एसटी एक्ट के अधीन आए मामलों को बिना भेदभाव के निपटाया जाए। इन मामलों में हुई अब तक की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। पुलिस को समय-समय पर इन केसों की निगरानी करनी चाहिए।

कमेटी को भी लगातार मीटिंग करनी चाहिए ताकि केसों का निपटारा समय पर हो सके। मौजूद मेंबरों ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का पूरा लाभ अभी भी जरूरतमंद छात्रों तक नहीं पहुंचा है। डीसी यादव ने कहा कि ज्यादातर शैक्षणिक अदारों में यह योजना सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर ऑफिसर से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।