- Hindi News
- भगत चूनी लाल और भाटिया ने आटा दाल स्कीम के कार्ड बांटे
भगत चूनी लाल और भाटिया ने आटा दाल स्कीम के कार्ड बांटे
जंगलातमंत्री भगत चूनी लाल और सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने 120 फुट रोड पर लक्की पैलेस में लोगों को आटा-दाल स्कीम के कार्ड बांटे। इसके साथ ही पेंशन संबंधी 45 पुराने केस निपटाए गए। इस मौके पर जंगलात मंत्री ने 12 लाख रुपए की लागत के इलाके के पार्क हरे-भरे बनाने का ऐलान किया है। याद रहे, पंजाब सरकारी की आटा-दाल स्कीम के तहत इन दिनों अनाज बंट रहा है। इसके लिए सारे विधायक और पार्षद लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। इसी के तहत भाजपा-अकाली दिग्गज मंगलवार को इकट्ठा थे।