पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शेखां बाजार में जिस मैनहोल में बच्चा गिरा, उस पर अभी ढक्कन नहीं लगा

शेखां बाजार में जिस मैनहोल में बच्चा गिरा, उस पर अभी ढक्कन नहीं लगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घटना की जांच को बनाई कमेटी ने पहले दिन कोई कार्रवाई नहीं की, थाने में दी शिकायत पर ठेकेदार से पूछता नहीं

भास्करन्यूज|जालंधर

शेखांबाजारमें नगर निगम के ही कर्मचारी अरुण कल्याण के बेटे चेतन की जान काे खतरा बने मैनहोल को लेकर अभी भी निगम गंभीर नहीं है। ये अब भी खुला है। दुकानदारों ने ही पैकिंग मटीरियल का कार्ड बोर्ड रखकर मैनहोल को ढंक रखा है। निगम ने इतना जरूर किया है कि इस सड़क पर जितने गटर खुले थे, उनसे आठ ऊंचे ढक्कन टेंपरेरी तरीके से रख दिए हैं। जिनके टकराकर अंधेरे में लोग गिर रहे हैं। बच्चे के मैनहोल में गिरने की घटना की जांच करने को जो दो इंजीनियरों की टीम बनाई है। हालांकि पहले दिन टीम ने कुछ नहीं किया।

मैनहोल में बच्चा गिरने की घटना से डिप्टी मेयर अरविंदर कौर ओबराय के पति कुलदीप सिंह ओबराय के तेवर अभी भी तीखे हैं। उन्होंने मंगलवार को फिर से अफसरों को आर्डर किए हैं कि सड़क पर एक भी मैनहोल खुला रहे। नतीजा कुछ निकला। टेंपरेरी तौर पर ढक्कन रखे गए। उधर, जो कंप्लेंट सड़क बनाने वाले ठेकेदार विकास गंभीर के खिलाफ दी गई थी। उसमें उनका नाम लिखकर सिर्फ यही लिखा है कि मैनहोल खुले रखने वाले ठेकेदार की जिम्मेदारी है। ढक्कन चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने को लिखा था। इस गोलमोल शिकायत को लेकर निगम नरम पड़ रहा। घटना के तीसरे दिन जांच अधिकारी कुलविंदर सिंह और पीएस जग्गी नरम रहे। अभी तक एक भी अफसर की जिम्मेदारी तय करने के बारे में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इस बारे में कुलविंदर सिंह ने कहा कि निगम कर्मी या ठेकेदार की लापरवाही पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। दूसरे जांच अधिकारी पीएस जग्गी ने कहा कि सड़क बनाने का काम ठेकेदार का है तब तक उस जगह पर लगे गटरों के ढक्कनों कि जिम्मेदारी भी उसी की है।

ठेकेदार की जिम्मेदारी सड़क बनाने तक की: इंजीनियर

निगमके ओएंडएम विंग से पता चला है कि फिलहाल जेई जगमोहन पर किसी तरह की लापरवाही फिक्स नहीं हुई है। ही ठेकेदार से जवाब मांगा गया है। ठेकेदार के आरोपों के बारे में जेई जगमोहन सिंह ने कहा है कि सड़क बनाने तक कि जिम्मेदारी ठेकेदार की है। ठेकेदार ने कंस्ट्रक्शन के दौरान सुरक्षा के इंतजाम को लेकर लापरवाही बरती। ढक्कन चोरी हो गए। इसकी शिकायत थाने में दी है।

टेंपरेरी तरीके से बंद किया गया गटर का ढक्कन।