पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम ने रैनक बाजार से कब्जे हटाए

निगम ने रैनक बाजार से कब्जे हटाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिप्टीसीएम सुखबीर बादल के सामने तहबाजारी सहित निगम की तमाम शाखाओं में करप्शन का मसला उठने के बाद अफसर रेवेन्यू बढ़ाने में जुट गए हैं। तहबाजारी ने सबसे पहले मंडी रोड पर बनी निगम की 11 दुकानों से किराया वसूली को लेकर बैठक की। शाम को ज्योति चौक में रेहडिय़ां हटाईं।

मंगलवार को सबसे पहले मंडी रोड के दर्जन भर दुकानदार तहबाजारी विभाग के सुपरिटेंडेंट विक्रांत कुमार के पास पहुंचे थे। 2 सितंबर को निगम ने दुकानों का किराया वसूली का केस जीता है। अब उसके पास किराया लेने का पूरा अधिकार है। मसला ये है कि कौन सी दुकान से कितना किराया लेना है। फिर कई साल का बकाया भी वसूला जाना है। दुकानदारों ने इस बारे मुलाकात की थी। अभी किराए पर सहमति नहीं बनी है। शाम तो विक्रांत लाव लश्कर लेकर ज्योति चौक पहुंचे। रैनक बाजार की तरफ रेहडिय़ां उठाई हैं।

दुकानों के बाहर लगी रेहड़ियों को नगर निगम की टीम ने हटा दिया। -भास्कर