- Hindi News
- 120 फुटी रोड पर दो दोस्तों पर तेजधार हथियारों से हमला
120 फुटी रोड पर दो दोस्तों पर तेजधार हथियारों से हमला
जालंधर | 120फुटी रोड पर पेट्रोल पंप के बाहर खड़े बाइक सवार दो युवकों पर सात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। दोनों को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। 120 फुटी रोड स्थित शास्त्री नगर के रहने वाले गौरव (20) पुत्र अशोक कुमार ने बताया कि वह दोस्त राजन के साथ पेट्रोल पंप के बाहर शाम को दोस्त के साथ बैठा था, तभी पीछे से आए सात लोगों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया और लोगों के आने पर फरार हो गए। गौरव सोशल मॉडल स्कूल में दसवीं क्लास में पढ़ता है।
बुजुर्गकी मौत: लिदड़ांके पास खेतों में 70 साल के बुजुर्ग की लाश मिली। बुलंदपुर के रहने वाले अमरीक सिंह ने बताया कि उसके पिता सुच्चा सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। किसी कारण आज उनकी मौत हो गई।