- Hindi News
- मिल्क प्लांट चौक से लेकर पठानकोट बाईपास तक हाईवे लोकल लेन खुद रिपेयर करेगा निगम
मिल्क प्लांट चौक से लेकर पठानकोट बाईपास तक हाईवे लोकल लेन खुद रिपेयर करेगा निगम
पठानकोटबाईपास चौक के पास संत ब्रास के सामने बने डेढ़ फुट गहरे गड्ढे नेशनल हार्इवे अथाॅरिटी ने तो महीनों से नहीं भरे। अब निगम चेता है। सीपीएस केडी भंडारी और निगम कमिश्नर एमएस छतवाल ने दो किलोमीटर रोड की सब लेन का दौरा किया। इसे तुरंत रिपेयर करने के आर्डर जारी किए हैं। निगम अपने खर्च पर इसकी दशा सुधारेगा। फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन के बाहर बने शहीद बेअंत सिंह पार्क को भी 15 साल बाद फिर से हरा-भरा बनाएंगे। इसमें फोकल प्वाइंट की इंडस्ट्री सहयोग करेगी।
हाईवे की उक्त सब लेन पर शहर के 8 हजार कारखानों का ट्रैफिक गुजरता है। बरसात को गुजरे चार दिन हो गए, लेकिन अब तक हार्इवे पर पानी जमा है। हार्इवे बनने के बाद इंडस्ट्रियल इस्टेट, अमन नगर सहित तमाम कालोनियों के डंप रखने को जगह नहीं बची। अब लोग सारा कूड़ा हार्इवे पर ही फेंक रहे हैं। इस पर बरसात का पानी पड़ने से मक्खी-मच्छर फैल गए है। इंडस्ट्री के लोगों ने सीपीएस केडी भंडारी के सामना मामला रखा था। मंगलवार की दोपहर भंडारी सड़क किनारे पहुंचे। निगम कमिश्नर एमएस छतवाल को मौके पर बुलाया। साथ में जालंधर इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर सग्गू और फीयो ईईपीसी के हैंडटूल पैनल के चेयरमैन अश्वनी विक्टर भी थे। सीपीएस केडी भंडारी ने निगम को आर्डर दिए कि सारी सब लेन को रिपेयर कराएं। डंप उठवाएं। इंडस्ट्री के लोगों ने उसी वक्त चिट्ठी लिखकर कहा कि पार्क की मेंटीनेंस उन्हें दे दी जाए। वह खुद करवाएंगे।
फोकल प्वाइंट |केडी भंडारी ने फोकल प्वाइंट में भी सड़कों का जायजा लिया। उनके साथ निगम कमिश्नर भी थे।