पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बठिंडा में टेक्निकल यूनिवर्सिटी खोलने के फैसले का विरोध

बठिंडा में टेक्निकल यूनिवर्सिटी खोलने के फैसले का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी मुलाजिम फ्रंट की ओर से पंजाब कैबिनेट के बठिंडा में दूसरी टेक्निकल यूनिवर्सिटी खोलने के फैसले पर रोष जताया। फ्रंट की ओर से इन दिनों काले बैज लगाकर यूनिवर्सिटी में काम किया गया। फ्रंट के नेताओं ने इस फैसले की निंदा करते हुए पंजाब सरकार को इस फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा। इस संबंध में फ्रंट के मुखी तकनीकी शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल से भी मिल चुके हैं। फ्रंट की ओर से जारी किए गए बयान में प्रधान कमलेश कुमार, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट परमजीत सिंह ने बताया कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विश्व स्तर पर नाम कमा चुकी पीटीयू को दो फाड़ करने के इच्छुक लोगों ने सरकार तक दूसरी एफीलेटिड तकनीकी यूनिवर्सिटी के स्वरूप को तोड़ मरोड़ कर पेश किया है।