पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नेशनल हाईवे पर अवैध रास्ते बनाने वालों पर कार्रवाई के आदेश

नेशनल हाईवे पर अवैध रास्ते बनाने वालों पर कार्रवाई के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगनेशनल हार्इवे के किनारे भी कब्जे कर रहे हैं। हार्इवे की बाउंड्री तोड़कर अवैध रूप से एंट्री प्वाइंट बना रहे हैं। ऐसे मामलों में जिला प्रशासन केस दर्ज करेगा। नेशनल हार्इवे अथॉरिटी ऐसे मामलों पर पैनी नजर रखेगी। ये आर्डर डीसी कमल किशोर यादव ने मंगलवार को जारी कर दिए हैं। इनमें जालंधर-पठानकोट, जालंधर-होशियारपुर, जालंधर-कपूरथला, नकोदर-शाहकोट और नेशनल हार्इवे-1 शामिल हैं।

हार्इवे अथारिटी ने प्रशासन को बताया था कि हाई स्पीड वाहनों से टकराने की घटनाओं का डर बना रहता है। लेकिन लोग फिर भी अवैध रूप से रास्ते बना रहे हैं। कई लोग तो हार्इवे की जमीन पर कब्जे भी कर रहे हैं। इसके बाद डीसी ने मंगलवार को बैठक करके उक्त मामले में आर्डर जारी किए हैं।

हाईवे अथारिटी के अफसरों से डीसी की मीटिंग