- Hindi News
- स्टेशन स्टाल मामले की जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम
स्टेशन स्टाल मामले की जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम
सिटीस्टेशन पर स्टाल को लेकर चल रहे विवाद की जांच करने मंगलवार शाम को आरपीएफ विजिलेंस की टीम पहुंची। उन्होंने मामले से जुड़े हुए युवा हिंदू मंच के अध्यक्ष किशन लाल शर्मा और महामंत्री अशोक सरीन को बुलाकर मामले पर बयान दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर विजिलेंस नॉर्थ जोन हरीश त्यागी ने आरपीएफ के जवानों से पूछताछ भी की गई। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच की शिकायत रेलमंत्री से किए जाने के बाद जांच को तेज कर दिया गया है। इसके अलावा टीम ने गुड्स, पार्सल, टीईटी की अवैध वसूली को लेकर भी जांच की। मालूम हो कि युवा हिंदू मंच की ओर से पहले डीआरएम एनसी गोयल से शिकायत की गई थी कि फिरोजपुर मंडल के अधिकांश स्टाल को सेकेंड पार्टी को देकर चलाया जा रहा है। इससे रेलवे को नुकसान हो रहा है। क्योंकि कंपनी रेलवे को कम पैसे दे रही है जबकि जिसे आगे स्टाल दिए जा रहे है उसे अधिक पैसा वसूला जा रहा है। जब इस मामले पर डीआरएम की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया तो इसकी शिकायत रेलमंत्री से कर दी गई।
इंस्पेक्टर विजिलेंस नॉर्थ जोन हरीश त्यागी मामले को लेकर पूछताछ करते हुए।
संदिग्ध भूमिका पर हो सकती है कार्रवाई
जांचमें यदि आरपीएफ की भूमिका संदिग्ध मिली तो आरपीएफ पर कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल विजिलेंस की टीम जांच करने के बाद हेडक्वार्टर जाकर इसकी रिपोर्ट बनाकर डीजीपी को सौंपेगी। उधर दूसरी तरफ रेलमंत्री ने मामले की जांच रेलवे चेयरमैन को दे रखी है। चेयरमैन ने कंपनी के सबलेटिंग के मामले को जांच करने के लिए मेंबर ट्रैफिक को जांच दी है। फिलहाल अभी तक उनकी कोई टीम नहीं आई है।