पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 मेंबरी कमेटी देखेगी लैंड एनहांसमेंट के केस

11 मेंबरी कमेटी देखेगी लैंड एनहांसमेंट के केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधरइंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने लैंड एनहांसमेंट के केस हारे। नतीजा किसानों को पेमेंट के नाम पर गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू, सूर्य एन्क्लेव और ट्रांसपोर्ट नगर के लोगों पर जमीनों का लैंड एनहांसमेंट का बोझ 90 करोड़ के नजदीक पहुंच गया। इससे लोग परेशान हो गए हैं। लैंड एनहांसमेंट के केस कैसे बार-बार इंप्रूवमेंट ट्रस्ट हारता गया? जब ट्रस्ट और किसानों का जमीन को लेकर आपसी कानूनी विवाद है तो लोगों क्यों पैसा दें? क्या लोगों की जिम्मेदारी बनती है। ये सारे बिंदुओं को कालोनी में रहने वाले वकील परखेंगे। एक 11 मेंबरों की कमेटी की गठन कालोनी करेगी। ये मेंबर लैंड एनहांसमेंट का मसला सरकार के सामने रखेंगे। एक पैनल वकीलों का होगा जो यह काम करेगा।

गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू वेलफेयर सोसायटी और सूर्य एन्क्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन बलजीत सिंह नीलामहल को लैंड एनहांसमेंट की समस्या बताई है। उनसे कहा है कि ट्रस्ट और किसानों के बीच का मामला है, लोगों को क्यों नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सारा मामला डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के सामने रखा जाए।

बलजीत सिंह नीलामहल से गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू वेलफेयर सोसायटी के प्रधान राजन गुप्ता ने कहा कि कालोनी के लिए जो जमीन खरीदी है। उसकी कीमत को लेकर किसानों से झगड़ा था तो ये प्लॉट होल्डरों को बेची क्यों गई? नीतिश्री, फैशन इंस्टीट्यूट और दूसरे वेलफेयर का कामों के नाम पर सस्ती जमीन अलाॅट की गई। अब सारी करोड़ों की रकम का लैंड एनहांसमेंट लोगों पर डाला जा रहा है। ये गलत है। पेंशन पर जी रहे परिवार कहां से दें, दस मरले के प्लाट पर अतिरिक्त एक लाख रुपया।

सूर्य एन्क्लेव रेजीडेंट्स एसोसिएशन के प्रधान देविंदर शर्मा ने कहा कि 7 साल से सड़कें टूटी हैं। एलपीजी गैस लाइन देने का वादा निभाया नहीं गया। सफाई कर्मचारी आते नहीं। ग्रीन बैल्ट का बुरा हाल है। खाली प्लाटों से सांप निकलकर लोगों के घरों में रहे हैं। सुविधाओं में ट्रस्ट जीरो है। इस बीच लैंड एनहांसमेंट का पैसा मांगकर परेशान कर रहे हैं। किसानों के साथ ट्रस्ट का अपना मामला है, लोगों को बीच में घसीटना गलत है। मांग की गई है कि ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन होने के नाते बलजीत सिंह नीलामहल लैंड एनहांसमेंट का इश्यू डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के सामने लेकर जाएं। नीलामहल ने इसका भरोसा दिया है। रेजि