पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुंगी को लेकर कैंट बोर्ड सीईओ ने हाईकमान को भेजा रिमाइंडर

चुंगी को लेकर कैंट बोर्ड सीईओ ने हाईकमान को भेजा रिमाइंडर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर कैंट | कैंटबोर्ड के सीईओ प्रशोत्तम लाल ने चुंगी मामले को लेकर हाईकमान को रिमाइंडर डाला है। सीईओ ने बताया कि चुंगी हटाने को लेकर केंद्र सरकार ने अपनी पूरी कार्यवाही कर दी है। जब तक पंजाब सरकार की ओर से एग्रीमेंट नहीं आता तब तक चुंगी नहीं हटाई जा सकती। उन्होंने कहा कि वह बारे में पंजाब के संबंधित अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। गौरतलब है कि कैंट में चुंगी के हटने से कैंट का व्यापारी वर्ग दोहरी मार झेल रहा है। वैट देने के साथ-साथ चुंगी भी देनी पड़ रही है।