पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांपला रक्षा मंत्रालय की कंसल्टेंट कमेटी के सदस्य बने, कैंट मंे खुशी

सांपला रक्षा मंत्रालय की कंसल्टेंट कमेटी के सदस्य बने, कैंट मंे खुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर कैंट | होशियारपुरके सांसद विजय सांपला को रक्षा मंत्रालय की कंसल्टेंट कमेटी का सदस्य बनाए जाने से कैंट के लोग खुश हैं। भाजपा नेता संजय कालड़ा की अध्यक्षता भाजपा वर्करों ने लड्डू बांटे। कैंटवासियों का कहना है कि विजय सांपला कैंट की समस्याओं को अच्छी तरह जानते हैं। उन्हें उम्मीद है कि इन्हें लोकसभा में उठाकर हल करवाने की कोशिश करेंगे। पहले भी विजय सांपला कैंट की चुंगी को हटाने के मुद्दे को लोकसभा में उठा चुके हैं। इस मौके पर गुरशरण सिंह टक्कर, धर्मवीर जिंदल, नवल किशोर, जगमोहन सिंह जोगा, ओम प्रकाश टोनी, जगमोहन वर्मा, अश्विनी गर्ग, कमल किशोर, र्कीति भूषण मेहता, सुरेश कालड़ा आदि मौजूद थे। इस बारे में जब विजय सांपला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह कैंटवासियों की समस्याओं को लोकसभा में उठाकर उनका हल करवाने की पूरी कोशिश करेंगे।