- Hindi News
- शहीदी दिवस के बाद घोषित होगा एनआरएमयू ब्रांच सेक्रेटरी
शहीदी दिवस के बाद घोषित होगा एनआरएमयू ब्रांच सेक्रेटरी
जालंधर|नार्दर्न रेलवेमेंस यूनियन के जालंधर मेन ब्रांच के सेक्रेटरी का पद करीब पांच महीने से खाली चल रहा है। लेकिन जालंधर यूनिट के पदाधिकारियों में एक व्यक्ति को लेकर एकमतता नहीं होने की वजह से अभी तक ब्रांच सेक्रेटरी के नाम की घोषणा नहीं हो सकी है। अभी तक एनआरएमयू में यही होता रहा है कि पद खाली होने से पहले ही पदाधिकारियों के नाम की घोषणा हो जाती थी। जिससे उसे रिटायर होने वाले ब्रांच सेक्रेटरी के साथ कुछ दिन रहकर काम सीखने का मौका मिल सके। लेकिन कामरेड बलदेव राज के पद खाली करने के बाद जालंधर में इस पद को लेकर ऐसा संघर्ष शुरू हुआ कि अभी तक ब्रांच सेक्रेटरी नहीं बन सका। कहा तो यहां तक जा रहा है कि डिवीजन से जिस नाम को फाइनल किया जाता है उस नाम का जालंधर में विरोध शुरू हो जाता है। इसके चलते उस नाम की घोषणा नहीं जाती है। अब संभावना यह जताई जा रही है कि 19 सितंबर को पठानकोट में होने वाले शहीदी दिवस के बाद ही ब्रांच सेक्रेटरी के नाम की घोषणा हो सकती है। क्योंकि इस मीटिंग में एआईआरएफ के जनरल सेक्रेटरी रामगोपाल मिश्रा और एनआरएमयू के प्रेसिडेंट हरभजन सिंह सिद्धू भी पहुंच रहे है। वहां जालंधर के ब्रांच सेक्रेटरी के नाम का चयन किए जाने की संभावना जताई जा रही है।