पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरटेक करने पर शिल्पा के बाउंसरों ने तोड़ दी कार

ओवरटेक करने पर शिल्पा के बाउंसरों ने तोड़ दी कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | जालंधर-अमृतसरहाईवे पर ढिलवां टोल प्लाजा पर वीरवार दोपहर गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के बाउंसरों और एक इलेक्ट्रिकल कंपनी के मुलाजिमों में झगड़ा हो गया। बाउंसरों ने कंपनी के मुलाजिमों से मारपीट की और उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। कंपनी के प्रभजोत बोपाराय निवासी मोहाली, दिग्विजय निवासी जम्मू, मुनीश कौशल निवासी कांगड़ा ने आरोप लगाया कि एक गार्ड ने प्रभजोत पर बंदूक की बट्ट से भी हमला किया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। एसएसपी कपूरथला धनप्रीत कौर ने कहा कि किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

जालंधर में सतयुग गोल्ड चेन का उद् घाटन करने आईं शिल्पा से जब बाउंसरों द्वारा मारपीट करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, \\\"कुछ लोग रैश ड्राइविंग करते हैं। आज पीछे से रही गाड़ी ने इतनी तेजी से ओवरटेक किया कि हम मरते-मरते बचे।\\\'