पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआईटी स्टूडेंट की ट्रेन से कटने से मौत

एनआईटी स्टूडेंट की ट्रेन से कटने से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीआरअंबेडकरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के स्टूडेंट की वीरवार रात नौ बजे ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। एनआईटी स्टूडेंट रचिन ने बताया कि वह अपने जम्मू के रहने वाले क्लासमेट जुत्शी के साथ जा रहा था। वे सूरानस्सी फाटक से गुजर रहे थे। तभी ट्रेन आती दिखाई दी। रचिन ने कहा - मैंने तेजी से ट्रैक पार कर लिया। लेकिन जुत्शी ट्रेन की चपेट में गया। उसके सिर में गहरी चोट आई। बाईं टांग भी कट गई। बाईं बाजू की हड्‌डी भी टूट गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जुत्शी बीटेक फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। छात्रों ने कहा - कल एनआईटी विरोध में बंद रखी जाएगी।