पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बास्केटबाल प्लेयर को सांप ने काटा

बास्केटबाल प्लेयर को सांप ने काटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नकोदरके हेरागांव के रहने वाले नेशनल बास्केटबाल खिलाड़ी को सांप ने डंस लिया। युवक को हालत नाजुक होने पर सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।

हेरा गांव के रहने वाले किसान गुरविंदर सिंह (28) ने बताया कि वह अमृतसर यूनिवर्सिटी की ओर से नेशनल स्तर पर बास्केटबाल खेल चुके हैं। रात को जब वो बाथरूम में गया, तो अंधेरे में उसने गलती से बाथरूम में रेंग रहे सांप पर पैर रख दिया। जिस पर सांप ने उसके पैर पर उसको डंस लिया। उसने जल्दी से सांप को उठा घर के बाहर फेंक दिया। इसके बाद तुरंत अस्पताल गया।