ज्योति मान और वालंटियरों में बहस
आमआदमीपार्टी में चुनावों के बाद से चल रही गुटबाजी एक बार फिर सामने आई। देशभगत यादगार हॉल में पंजाब कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर के सामने लोकसभा चुनावों की उम्मीदवार रह चुकीं ज्योति मान अक्षरा और वालंटियरों के बीच बहस हो गई। ज्योति मान और उनके समर्थन में आए वालंटियरों का आरोप था कि वालंटियर लेखराज नय्यर ने जान बूझकर ज्योति मान का मंच से नाम नहीं लिया। ही ज्योति मान को मंच पर बोलने का मौका दिया गया।
ज्योति मान के समर्थन में आए विक्रम शर्मा, एसपी बावा और कैंट के दीप ने कहा कि चुनाव में अगर ढाई लाख वोट मिले तो ज्योति मान के कारण ही मिले। अगर ज्योति मान के बिना चलना है, तो वो भी देख लेंगे कि पार्टी को कितने वोट पड़ते हैं। तभी नकोदर के इंचार्ज जसबीर सिंह ने कहा कि वह जब भी कभी ज्योति मान को समस्या के लिए फोन करते हैं, तो वह लोगों के फोन ही नहीं उठाती हैं। शाहकोट कमेटी के सदस्य गुरदीप सिंह ने ज्योति मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावों के समय रैलियों में हुए खर्चे के 38 हजार रुपए ज्योति मान ने अभी तक नहीं दिए हैं। चुनाव के समय तो ज्योति मान उनके इलाके में आईं, लेकिन चुनावों के बाद ज्योति मान ने एक बार भी लोगों की समस्याएं नहीं सुनीं। नकोदर से आए नाजर सिंह बराड़ ने भी उनकी समस्या को सुनने का आरोप लगाया। इस मौके पर लोकसभा उम्मीदवार रह चुकी यामिनी गोमर, डिस्प्लिन कमेटी के सदस्य एचएस खिंगरा, जिला बूथ इंचार्ज तरुणदीप सिंह सन्नी, पूर्व जिला कन्वीनर जोगिंदर सिंह मुलतानी, पूर्व मीडिया प्रभारी कमलदीप सिंह, रजनीश कुमार, अरुण कुमार, हिमांशु पाठक, संदीप पाल सिंह, जगतार सिंह और नव विकास सिंपू भी मौजूद थे।
छोटेपुरसे शिकायत- उनके दौरे के बारे भी नहीं बताते
ज्योतिमानने छोटेपुर से शिकायत की यदि छोटेपुर का जालंधर में कोई भी दौरा होता है, तो उसके बारे में उन्हें बताया नहीं जाता है। पीपीआर माॅल में होने वाली मीटिंग में भी नहीं बुलाया जाता। वालंटियर्स बोले - मीटिंग बारे में जानना है तो रोजाना पार्टी दफ्तर में आना होगा। इस पर ज्योति और वर्करों में बहस होने लगी। छोटेपुर बोले - मेरे हुंदे चुप नहीं होंदे, तां अग्गे पीछे की करदे होणे तुसी। उन्होंने दोनों को शांत कर दिया।
हरचीज में मिलावट : छोटेपुर
सुच्चासिंह छोटेपुर ने भाषण में कहा कि पंजाब पंज दरिया की धरती अब मिलावट की धरती रह गई ह